Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

एसएसबी ने 364 किलो तस्करी का गांजा किया जब्त

अररिया फोटो:जब्त गांजा के साथ एसएसबी जवान

अररिया 24 सितम्बर(Udaipur Kiran News) । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी के बाह्य सीमा चौकी एच समवाय कुशमाहा की विशेष गश्ती टीम ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित गांव कुकरहवा के पास नेपाल से तस्करी कर लाए गए 364 किलो गांजा जब्त किया।

एसएसबी के जवानों ने यह कार्रवाई कुकरहवा गांव में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 174 के नजदीक भारत साइड में करीबन दो किलो मीटर की दूरी पर की।सशस्त्र सीमा बल की विशेष नाका टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम की।आवश्यक कार्यवाही के बाद जब्त गांजा को एसएसबी के द्वारा सोनामणि गोदाम थाना के सुपूर्द कर दिया गया ।एसएसबी 56 वीं बटालियन की ओर से बुधवार की सुबह प्रेस रिलीज कर यह जानकारी दी गई।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *