Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, दोहरी बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

एनसीओआरडी समिति की बैठक लेते हुए डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह एडीएम अजय अंबष्ट पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ

जौनपुर,30 दिसंबर (Udaipur Kiran) यूपी के जौनपुर जनपद में नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एन-कार्ड (एनसीओआरडी) समिति की बैठक सोमवार देर शाम आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नशे के कारोबार में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिलाधिकारी ने नशीली दवाओं की दोहरी बिक्री (डबल सेल) पर विशेष रूप से नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में कड़ाई से जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाना आवश्यक है, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास स्थित मेडिकल स्टोर और दुकानों का नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्कूल-कॉलेजों के समीप किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं अथवा प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री न हो।इसके लिए औषधि निरीक्षक, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं और छात्रों को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सतर्कता, सख्त प्रवर्तन और व्यापक जनजागरूकता—इन तीनों बिंदुओं पर समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निरंतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।बैठक में पुलिस विभाग, औषधि प्रशासन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *