Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

रोटरी क्लब का कार्य अत्यंत सराहनीय : एसपी

रोटरी कल्ब के कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी

-दिल में छेद वाले बच्चों का कराया जा रहा निशुल्क इलाज

पूर्वी चंपारण,17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रोटरी क्लब की बेहतर पहल की जितनी भी सराहना की जाय कम होगी। दिल में छेद वाले 6 बच्चों को कोलकाता भेजा जा रहा , जहा बच्चों की सर्जरी कर उसे ठीक किया जायेगा। उक्त बाते एसपी स्वर्ण प्रभात ने रोटरी के कार्यक्रम के दौरान अपनी अभिव्यक्ति में कही। उन्होंने कहा कि रोटरी आगे दूसरे फेज में 50 बच्चों के इलाज का लक्ष्य रखा है जो अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि रोटरी लगातार निःशुल्क मेडिकल कैंप , दिव्यांग के लिए आवश्यक उपकरण देने , मोतियाबिंद आदि के आपरेशन से संबंधित कार्यक्रम करती है जो समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए बेहद लाभप्रद है,खासकर कमजोर और गरीब लोगों को इससे बहुत राहत मिलती है। इस मौके पर नगर निगम के डिप्टी मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद, रोटरी के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार , सचिव आशीष सोनी , विकास कुमार सहित कई रोटेरियन उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *