Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

बिहार विधानसभा चुनाव: प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन

बिहार विधानसभा चुनाव -2025 की वोटिंग लोगों की तस्वीर

पटना, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर को शुरू हुई थी।

प्रथम चरण के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं उम्मीदवार 20 अक्टूबर को अपना नाम वापस ले सकेंगे।

इस चरण में मतदान 6 नवंबर को होने हैं। जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में राज्य के 243 सीटों में से 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं।

प्रथम चरण के मतदान को लेकर हो रहे नामांकन में राजनैतिक दलों के द्वारा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा में देरी होने के कारण नामांकन प्रक्रिया ने देरी से रफ्तार पकड़ी। हालांकि नामांकन के अंतिम दो दिनों में ज्यादा नामांकन हुए हैं।

आज नामांकन की प्रक्रिया का अंतिम दिन है। ऐसे में सभी प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन कर लिए जाने की उम्मीद है।

इसके साथ ही दूसरे चरण का नामांकन भी जारी है। दूसरे चरण में 122 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होने हैं। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक चलेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *