Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

मानव श्रृंखला बनाकर मिसाइलमैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि

अररिया फोटो:एपीजे का मानव श्रृंखला

अररिया 15 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) ।

फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को बुधवार को उनकी जयंती पर विश्व विद्यार्थी दिवस कार्यक्रम के तहत श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक मिथलेश कुमार सिंह ने किया और सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया।

मौके पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने बताए कि मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। विद्यार्थियों की योगदान को सम्मान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए आज विश्व विद्यार्थी दिवस मनाया जाता है।शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने भी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि उनका वक्तव्य सपना वो नहीं होते जो सोते वक्त देखे जाते,सपना वो होते हैं जिसके लिए हम सोना छोड़ देते हैं,को बताते हुए सदा उसे जीवन में उतरने और उनकी जीवनी से सिख लेने को प्रेरित किया।

विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस पर बच्चों से साबुन से हाथ धुलवाए गए।साथ ही घरों में भी बच्चों से हाथ की सफाई को लेकर प्रोत्साहित किया गया।वहीं फोकल शिक्षक संजीत कुमार निगम ने बच्चों से एपीजे का मानव श्रृंखला बना कर उनके जीवन से मिलने वाली सिख को बच्चों से साझा किया।उपस्थित सैकड़ों बच्चों, विद्यालय रसोइया, अभिभावकगण व शिक्षकों ने श्रद्धेय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *