Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी : जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी निरीक्षण करते हुए

साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और ईवीएम के रखरखाव पर दिया विशेष जोर

वाराणसी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मंगलवार को तहसील सदर स्थित नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई और ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव का गहन अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस में स्वच्छता, सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिंग्विशर, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के पश्चात ईवीएम वेयरहाउस को पुनः सील किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का नियमित एवं कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं सदैव दुरुस्त रखी जाएं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विपिन कुमार, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, अपना दल (एस) एवं आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *