Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी : जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी फरियाद

जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियाद सुनते जिलाधिकारी

वाराणसी,29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें और प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनसुनवाई के साथ-साथ आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी अधिकारी इन शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करें।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *