Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

एसीबी के सवालों का जवाब नहीं दे रहे विनय सिंह

एसीबी कार्यालय की तस्वीर

रांची, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले के आरोपित निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी )को पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे। हजारीबाग जेल से रिमांड पर रांची लाकर एसीबी विनय सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। लेकिन वह एजेंसी के सवालों का जवाब नहीं दे रहे। ज्यादातर सवालों के जवाब में वह यही कह रहे हैं कि उन्हें कुछ याद नहीं है।

एसीबी की पूछताछ शनिवार को शुरू हुई है और यह पूछताछ एक सप्ताह तक चलेगी। विनय सिंह निलंबित आईएएस अधिकारी और शराब घोटाला और जमीन घोटाले में गिरफ्तार आरोपित विनय कुमार चौबे के सबसे करीबी हैं। उन पर निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के काले धन का निवेश करने और मनी लॉन्ड्रिंग में सहयोग करने जैसे गंभीर आरोप हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *