Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गंगा पुल से युवक ने लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

मीरजापुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जनपद के चुनार कोतवाली क्षेत्र में गंगा पुल से रविवार दोपहर एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दाैरान मछुआरों ने युवक की जान बचा ली और उसे नदी से बाहर निकाल लिया गया।

चुनार थाना प्रभारी ने बताया कि कछवा थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी शैलेंद्र द्विवेदी का पुत्र प्रांजल द्विवेदी (20) आज दोपहर करीब दो बजे बाइक से कछवा की ओर से चुनार की तरफ आ रहा था। इस बीच गंगा पुल पर पहुंचने के बाद उसने बाइक किनारे खड़ी की और अचानक नदी में छलांग लगा दी। सौभाग्य से उस समय पुल के नीचे मछुआरे जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे, जिन्होंने तुरंत युवक को पकड़कर नदी से बाहर निकाल लिया। मछुआरों की सूचना पर थाना पुलिस माैके पर पहुंची और युवक को प्राथमिक पूछताछ के बाद परिजनों को जानकारी देते हुए चाचा मनीष द्विवेदी के सुपुर्द कर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *