Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अधिवक्ता संघ अयोध्या का चुनाव घोषित, 6 जनवरी को मतदान व 7 को मतगणना

अधिवक्ता बैठक

अयोध्या, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

अधिवक्ता संघ फैजाबाद अयोध्या के आगामी वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह निर्णय अधिवक्ताओं की आमसभा में हुआ है जिसका सभी अधिवक्ता साथियों और 2026 वर्ष के पदाधिकारी प्रत्याशियाें ने स्वागत किया है। चुनाव का निर्णय अधिवक्ता संघ के वर्तमान अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने अधिवक्ताओं के आम सभा की बैठक में लिया है। अधिवक्ता संघ का नामांकन 22/23/24दिसम्वर और पर्चा की जांच 25 और नाम वापसी 25 को और चुनाव आगामी 6 जनवरी को होगा जिसका कार्यक्रम विधिवत अधिवक्ता संघ द्वारा जारी कर दिया गया है।अधिवक्ता संघ की नियमावली के व्यवस्था के अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा उसके बाद चुनी हुई एल्डर कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम उपाध्याय चुनाव का कार्य संपादित करायेगे। चुनाव अधिकारी वर्तमान अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह होंगे। चुनाव के घोषणा होने से अधिवक्ता संघ के चुनाव के संभावित प्रत्याशियों ने बिना एक पल गंवाये अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कचेहरी में चुनावी गतिविधिया तेज हो गई हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में प्रमुख रूप से कालिका प्रसाद मिश्रा, अरविंद कुमार सिंह, बब्बन प्रसाद चौबे, वाई वी मिश्र, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी राजेश उपाध्याय , राजेश पान्डेय अंजनी त्रिपाठी उर्फ प्रभू जी ,धनुष श्रीवास्तव रणधीर यादव, मन्त्री पद के शैलेंद्र जायसवाल ,प्रदीप चौबे , अजय कुमार वर्मा, विनोद कुमार सिंह ,राजेश कुमार यादव अजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने चुनावी जन सम्पर्क की शुरुआत तेजी से कर दिया है।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *