Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

पक्षी एवं जैव-विविधता सर्वेक्षण पूरा, 150 से अधिक पक्षी प्रजातियों का हुआ अभिलेखन

चार दिवसीय पक्षी एवं जैव-विविधता सर्वेक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते वन क्षेत्राधिकारी।

नैनीताल, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नयना देवी हिमालयन बर्ड संरक्षण आरक्षित क्षेत्र में गत 11 दिसंबर से शुरू हुए चार दिवसीय पक्षी एवं जैव-विविधता सर्वेक्षण का रविवार को पूर्व हो गया। इस सर्वेक्षण में लगभग 150 से अधिक पक्षी प्रजातियों का अभिलेखन हुआ, जिनमें व्हाइट कॉलर ब्लैकबर्ड, माउंटेन हॉक ईगल, फायर ब्रेस्टेड फ्लावरपेक्कर और कोकलास तीतर आदि पक्षी हैं। इसके अलावा लेपर्ड कैट, हिमालयन सेरो, येलो थ्रोटेड मार्टन तथा बाघ आदि वन्य जीवों की उपस्थिति भी दर्ज की गयी।

प्रभागीय वनाधिकारी और प्राणी उद्यान के निदेशक आकाश गंगवार के निर्देशन में नैनीताल वन प्रभाग और ओरियनटल ट्रेल के सहयोग से क्षेत्र की पक्षी प्रजातियों व अन्य वन्यजीवों का अभिलेखीकरण करने और प्रतिभागियों, वन विभाग और स्थानीय गाइडों के मध्य सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस सर्वेक्षण में लगभग 150 से अधिक पक्षी प्रजातियों का अभिलेखन हुआ, जिनमें व्हाइट कॉलर ब्लैकबर्ड, माउंटेन हॉक ईगल, फायर ब्रेस्टेड फ्लावरपेक्कर और कोकलास तीतर आदि पक्षी और लेपर्ड कैट, हिमालयन सेरो, येलो थ्रोटेड मार्टन तथा बाघ आदि वन्य जीवों की उपस्थिति दर्ज की गयी।

जानकारी के अनुसार अमित शंकल्या और कृति महतो के नेतृत्व में आयोजित इस सर्वेक्षण में महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तराखंड सहित नौ राज्यों से आए 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने बॉटनिकल गार्डन, किलबरी, विनायक, कुंजाखड़क, भवाली, महेशखान, चाफी और मुक्तेश्वर क्षेत्रों में 40 ट्रेल्स पर सुबह और शाम दो चरणों में अवलोकन किए। सर्वेक्षण में नैनीताल वन प्रभाग के लगभग 40 वन कर्मियों और स्थानीय गाइडों की भी सक्रिय भूमिका रही।

चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन हिमालयन बोटैनिकल गार्डन नारायणनगर में हुआ, जहां प्रतिभागियों के साथ संवाद और फीडबैक सत्र आयोजित किया गया। समापन सत्र में वन क्षेत्राधिकारी आनन्द लाल ने सभी प्रतिभागी पक्षी पर्यवेक्षकों और ओरियनटल ट्रेल के संस्थापकों का आभार व्यक्त किया तथा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। अमित सांकल्य और कृति सांकल्य को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरविंद कुमार, नितिन मुकेश, आनंद सिंह सहित बोटैनिकल गार्डन और प्राणी उद्यान के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ रजनी रावत ने किया।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *