Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

भाजपा पदाधिकारियाें ने बाजार भ्रमण कर व्यापारियाें से की चर्चा

भाजपा का बाजार भ्रमण कर जीएसटी की घटी हुई दलों के लागू होने के बाद संपर्क अभियान
भाजपा का बाजार भ्रमण कर जीएसटी की घटी हुई दलों के लागू होने के बाद संपर्क अभियान
भाजपा का बाजार भ्रमण कर जीएसटी की घटी हुई दलों के लागू होने के बाद संपर्क अभियान

हरदोई,22 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हरदाेई जनपद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियाें ने नगर में बाजार भ्रमण कर जीएसटी की घटी हुई दराें के लागू होने के बाद साेमवार काे संपर्क किया। इस दाैरान वी मार्ट मॉल, विशाल मेगामार्ट, मारुति शोरूम सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने प्रतिष्ठानों के बाहर मोदी को धन्यवाद करते हुए स्टीकर चिपकाए तथा व्यापारी एवं उपभोक्ताओं से जीएएटी में की गई कमी के बारे में चर्चा की।

जीएसटी की घटी दरों को लेकर काफी उत्साह दिखाई पड़ा। व्यापारियों का कहना था कि दरें घटने से बाजार में उत्साह है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना था कि घटी हुई दरों से उनकी जेब का बोझ कम होगा।

संपर्क के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से बाजार के अंदर में एक उत्साह का वातावरण है। जनता की गाढ़ी कमाई का बड़ा पैसा आज से बचाना शुरू हो जाएगा। इस बचत को वह अपने परिवार को सुदृढ़, शिक्षित करने और कृषि आदि के कार्यों में लगा पाएगा।

नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स अभियान के संयोजक और जिला उपाध्यक्ष रितेश दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह संकल्प है कि घटी हुई जीएसटी दरों का सीधा लाभ ग्राहकों को मिले, इस नाते यह जागरूकता अभियान भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि अगले एक सप्ताह तक चलाएंगे।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, महामंत्री सतेंद्र राजपूत, सत्यम शुक्ला, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, पवन कश्यप सहित नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / अंबरीश कुमार सक्सेना

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *