Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

इरफान सोलंकी की जमानत पर फैसला गुरुवार को

इलाहाबाद हाईकाेर्ट

प्रयागराज, 24 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । इलाहाबाद उच्च न्यायालय कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा विधायक रहे इरफान सोलंकी की गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत पर गुरुवार को फैसला सुनाएगा। कोर्ट इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी और इजराइल आटे वाला की जमानत पर भी अपना निर्णय सुनाएगी।

न्यायमूर्ति समीर जैन ने तीनों की जमानत अर्जी पर एक साथ सुनवाई के बाद गत दो सितम्बर को फैसला सुरक्षित कर लिया था। तीनों के खिलाफ कानपुर नगर के जाजमऊ थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। महराजगंज जिला कारागार में बंद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, उसके भाई रिजवान सोलंकी और इजराइल आटे वाला के खिलाफ यह मुकदमा दिसम्बर 2022 में दर्ज हुआ था।

—————

(Udaipur Kiran) / रामानंद पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *