Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर मानव श्रृंखला

अररिया फोटो: मानव श्रृंखला

अररिया, 15 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

जिले के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में सोमवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों और मौजूद ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी।

मौके पर स्कूली बच्चों की ओर से पटेल नाम से मानव श्रृंखला का निर्माण किया। आयोजित पुण्यतिथि समारोहों स्कूल के शिक्षकों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से बच्चों को अवगत कराया। बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। उन्हें प्यार से सरदार पटेल के नाम से जाना जाता है। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे और देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। उनका देहांत 15 दिसंबर 1950 को 75 वर्ष की आयु में हुआ था। इसी की याद में हर वर्ष 15 दिसंबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस अवसर पर बच्चों ने मानव श्रृंखला का निर्माण तथा उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *