Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति अमेरिका के स्वामी नारायण मंदिर की थीम पर करवा रही है पंडाल का निर्माण

मंदिर के प्रारूप की तस्वीर

रांची, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड की राजधानी रांची में काली पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के अलग-अलग स्थानों पर पंडाल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति इस वर्ष स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर भव्य काली पूजा का आयोजन कर रही है।

समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे ने बुधवार को बताया कि इस वर्ष का पंडाल अमेरिका के स्वामी नारायण मंदिर की थीम पर तैयार किया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई 90 फीट और चौड़ाई 100 फीट होगी। इसके निर्माण में बंगाल से आए लगभग 250 कारीगर जुटे हुए हैं। कारीगर तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं। पूजा और पंडाल निर्माण में लगभग 50 लाख रुपये लगेंगे, जिसमें से 25 लाख रुपये केवल पंडाल निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं। 23 फीट ऊंची मां काली की मूर्ति तैयार की गई है, जिसकी लागत एक लाख रुपये है।

प्रदीप पांडे ने बताया कि पंडाल को कोलकाता के चंदननगर से लाई गई लाइटों से सजाया जाएगा,जो इसे और भी आकर्षक बनाएंगी। मेला परिसर में विभिन्न प्रकार के झूले और फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पूजा का शुभारंभ 20 अक्टूबर को होगा। पांच पंडितों विधिवत पूजा कर पंडाल का उद्घाटन करेंगे। पंडाल की भव्यता के कारण यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रतिदिन मां को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। भोग में खिचड़ी, सब्जी, चटनी और पांच प्रकार के भाजा शामिल होंगे। भोग वितरण के लिए 10 हजार मिट्टी के बर्तन और एक लाख दोने मंगाए गए हैं। 25 अक्टूबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *