Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

राधाकृष्‍ण मंदिर में हजाराें श्रद्धालूओं ने ग्रहण किया भोग

भोग प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालूगण

रांची, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित अन्नपूर्णा वेजिटेबल खिचड़ी भोग सेवा में बीते 10 दिनों में हजाराें भक्तों ने वेजिटेबल खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सोमवार को बताया कि 20 दिसंबर से मंदिर परिसर में प्रतिदिन अन्नपूर्णा वेजिटेबल खिचड़ी भोग का आयोजन किया जा रहा है। भोग सेवा में प्रतिदिन सैकडों से अधिक भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

वहीं इसके पूर्व मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर खिचड़ी भोग अर्पित किया।

संजय सर्राफ ने बताया कि यह सेवा ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी डॉ सदानंद महाराज के सानिध्य में निरंतर संचालित हो रही है। ट्रस्ट विगत पांच वर्षों से प्रत्येक रविवार को श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का भी आयोजन करता आ रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *