Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

स्वस्थ जीवन के लिए सफाई का बहुत बड़ा महत्व : कुलपति

स्वक्षता पखवाड़ कार्यक्रम के तहत विश्व विद्यालय में सफाई करते हुए कुलपति डॉ वंदना सिंह एवं बच्चे

जौनपुर, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चला। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अधिकारियों के साथ सरस्वती सदन के उद्यान में सफाई की।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा की स्वस्थ जीवन के लिए सफाई का बहुत महत्व है। अपने कार्यालय को भी अपने घर की तरह ही हमें स्वच्छ रखना चाहिए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, प्रभारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोपहर चार से पांच बजे तक अपने-अपने कार्यस्थलों एवं विश्वविद्यालय परिसर में सफाई की।

इस अवसर पर कुलसचिव केश लाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उप कुलसचिव अजीत सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. विजय सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, एवं अन्य ने अपना योगदान दिया।—————-

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *