Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

नालंदा पुलिस की छापेमारी में 6नवालिग सहित 17 जुआरी गिरफ्तार

नालंदा, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।दीपावली का पर्व पर जहां लोग अपने घरों में दीप जला कर खुशियां मनाते हैं और धन की देवी लक्ष्मी का स्वागत करते हैं, वहीं कुछ लोग अपनी गलत आदतों के कारण त्योहार की पवित्रता को दागदार कर देते हैं।

ऐसा ही मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां एक मकान को जुआ खेलने का अड्डा बना दिया गया था ।थाना से महज 200 मीटर दूर, सुंदरपुर निवासी अंकित यादव के मकान में जुआ खेलने का कसीनो नुमा माहौल बनाया गया था । यहां लगातार जुआरियों का जमा वड़ा लगा हुआ था ।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस नेअचानक छापेमारी की जिसमें ₹9,870नकद,15 बड़े मोबाइल फोन, 2 छोटेमोबाइल, और 10 पैकेट ताश के पत्ते बरामदकिए गए। वहीं पुलि स ने मौके पर से 17 जुआरियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें 6 नाबालिग (उम्र 13 से 15वर्ष) भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय पासवान,अरुण कुमार (संगत टोला ), छोटू कुमार(अहियाचक), प्रवीण कुमार, पंकज कुमार अंकित राज (कतरी सराय बाजार), साहिलकुमार (फुसरो , झारखंड), सोनू चौधरी(पीहपा , झारखंड), दीपक कुमार, अजयकुमार (जवाहरचक) और अमित कुमार(लाल बिगहा , नवादा ) के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्तसूचना पर की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार कर रहे थे।सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *