बीकानेर में 26 नवंबर को बिजली कटौती: कई इलाकों में 3 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती
बीकानेर, 25 नवंबर (उदयपुर किरण)। बीकानेर के कई इलाकों में गुरुवार, 26 नवंबर को मेंटेनेंस काम के चलते बिजली कटौती रहेगी। बिजली के खंभे बदलने, लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों के मेंटेनेंस के कारण अलग-अलग इलाकों में करीब तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

शेड्यूल के मुताबिक, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी।
इलाके के हिसाब से पावर कट का शेड्यूल
- सुबह 8 से 10 बजे तक: बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में डागा फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
- सुबह 8 से 11 बजे तक: शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय, लालगढ़ ट्यूबवेल, एमएलए सुरमिला डी-5 और खेतरा क्षेत्र में बिजली प्रभावित रहेगी।
- दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक: बीछवाल गांव, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, आरटीओ ऑफिस, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी और 10वीं बटालियन इलाके में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
- सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक: चूना भट्टा के पास, नायक मोहल्ला और सारण पेट्रोल पंप के पीछे वाले इलाकों में पावर कट रहेगा।
- दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक: चुंगरों का मोहल्ला, बलरामपुरी चौक और दाऊजी रोड के आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बीकानेर में 26 नवंबर को बिजली कटौती: कई इलाकों में 3 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

