भोपाल में 26 नवंबर को बिजली कटौती: 55 इलाकों में 7 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती
भोपाल, 25 नवंबर (उदयपुर किरण)। बिजली कंपनी के मेंटेनेंस काम की वजह से भोपाल के करीब 55 इलाकों में गुरुवार, 26 नवंबर को बिजली कटौती रहेगी। अलग-अलग इलाकों में चार से सात घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

जिन इलाकों में असर पड़ेगा उनमें सूरज नगर, बरखेड़ी कलां, बिसनखेड़ी, हमीदिया रोड, अशोका गार्डन, प्रगति नगर, गिरनार वैली, बीडीए कॉलोनी, खानू गांव चौराहा और जटकखेड़ी जैसे कई इलाके शामिल हैं।
लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली गुल रहने के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
इलाके के हिसाब से बिजली कटौती का शेड्यूल
- सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: सूरज नगर, सेवनिया गौंड, आधुनिक सोसाइटी, बरखेड़ी कलां, गौरा गांव, बिसनखेड़ी, बिलखिड़ा, कोरलवुड, रेड स्क्वायर, जटकखेड़ी, महिंद्रा ग्रीनवुड, स्टर्लिंग ग्लोबल ग्राउंड, सागर पर्ल, ईडन पार्क, स्वस्तिक ग्रैंड, गोल्डन वैली विला, गगन सोसाइटी और आसपास के इलाके।
- सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक: हमीदिया रोड, इब्राहिम गंज, दवा बाजार, नादरा बस स्टैंड, चेतन मार्केट, मलिक मार्केट, छावनी रोड, फकीरपुरा, कायस्थपुरा, गुर्जरपुरा, पुराना कबाड़ी खाना और आसपास के इलाके।
- सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक: राधापुरम, कृष्णापुरम, अनुजा विलेज, ऑप्टेल कुंज, कृष्णा विहार, शीतल धाम कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, बेलदारपुरा, अलीगंज, जुमेराती, लक्ष्मी टॉकीज रोड, अशोक विहार, अशोक सम्राट, अंत्योदय नगर, अशोका गार्डन, नगर निगम कॉलोनी, दशमेश नगर और पास के इलाके।
- सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक: प्रगति नगर, अमृत कॉम्प्लेक्स, कोरल कासा, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स, सुख सागर कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी, चित्रकूट, गिरनार वैली और आसपास के इलाके।
- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक: खानू गांव चौराहा, किराना अपार्टमेंट और पास के इलाके।
भोपाल में 26 नवंबर को बिजली कटौती: 55 इलाकों में 7 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

