बिग बॉस 20: स्काउट और यंग की दोस्ती में आई दरार, जमकर हुई तकरार

उदयपुर, 25 नवंबर: बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां दोस्ती को दुश्मनी में बदलते देर नहीं लगती। हाल ही में स्काउट ओपी और यंग डीएसए के रिश्ते में दरार आ गई है, जो शो की शुरुआत से ही अच्छे दोस्त थे। कभी एक-दूसरे का साथ देने वाले ये दोनों अब दूर होने लगे हैं। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी बहस हो गई और यंग ने स्काउट को ‘फेक’ तक कह दिया।
स्काउट और यंग की लड़ाई का वीडियो
शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें यंग और स्काउट आमने-सामने नजर आ रहे हैं। प्रोमो में यंग स्काउट पर दूसरों से झगड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहते हैं, “पहले आप आम्रपाली जी से लड़े, अब मुझसे लड़ रहे हो। आपका नेचर बहुत फेक है।” इस पर स्काउट पूछते हैं, “फेक से तुम्हारा क्या मतलब है?” यंग जवाब देते हैं, “उससे भी बदतर।”
इसके बाद स्काउट पलटवार करते हुए कहते हैं, “तेरे जैसे बहुत देखे हैं मैंने।” यंग भी जवाब देते हैं, “मैंने भी तेरे जैसे बहुत देखे हैं। मुझे तेरे जैसे बंदे के साथ उठना-बैठना भी नहीं है।”
स्काउट कहते हैं, “तेरे जैसे को तो मैं गिनता भी नहीं हूं।” इस पर यंग चेतावनी देते हुए कहते हैं, “तू बहुत हवा में उड़ रहा है, चुप बैठ जा।”
इस प्रोमो को कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, “यंग और स्काउट की दोस्ती में फिर से तकरार हो गई है।”
दर्शकों के रिएक्शन
इस वीडियो पर दर्शकों के ढेरों रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि स्काउट में बहुत ईगो है, जो वो कहते हैं ‘अगर मैं चाहूं तो कर सकता हूं’। वहीं दूसरे ने लिखा कि दोनों आज रात तक फिर से एक हो जाएंगे। एक अन्य दर्शक ने कहा कि यंग ने पहले ही पीठ पीछे बातें करके भरोसा तोड़ दिया था, इसलिए अब इस लड़ाई के बाद दोस्ती टूटने का रोना नहीं रोना चाहिए। स्काउट ओपी ने कभी यंग की पीठ पीछे कुछ नहीं किया।
बता दें कि दोनों के बीच यह अनबन पिछले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के बाद से ही चल रही है। उस एपिसोड में जब सलमान ने खुलासा किया कि स्काउट ने यंग के उन्हें घर न ले जाने वाली बात पर चर्चा की थी, तो इससे यंग काफी नाराज हो गए थे।
बिग बॉस 20: स्काउट और यंग की दोस्ती में आई दरार, जमकर हुई तकरार



