फ्रेशर्स के लिए आखिरी मौका: बैंक में 1,397 पदों पर निकली भर्ती

जम्मू, 25 नवंबर: अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग सेक्टर में एक शानदार करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। जम्मू एंड कश्मीर बैंक (J&K Bank) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और बैंकिंग एसोसिएट (क्लर्क) के कुल 1,397 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बेहद नजदीक है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 नवंबर 2026 तय की गई है। आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर 2026 को शुरू हुई थी। आखिरी दिन सर्वर स्लो होने या पेमेंट में आने वाली दिक्कतों से बचने के लिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आज ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
पदों का ब्योरा
इस भर्ती अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कुल 1,397 पद तय किए गए हैं। इनमें से 1,356 पद जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों (डोमिसाइल) के लिए हैं, जबकि 41 पद लद्दाख के मूल निवासियों के लिए रखे गए हैं:
बैंकिंग एसोसिएट (क्लर्क): कुल 1,054 पद हैं, जिनमें 1,033 जम्मू-कश्मीर के लिए और 21 लद्दाख के लिए हैं।
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO): कुल 343 पद हैं, जिनमें 323 जम्मू-कश्मीर के लिए और 20 लद्दाख के लिए हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार जम्मू-कश्मीर या लद्दाख का वैध डोमिसाइल होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
उम्र सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 1 जनवरी 1996 से 1 जनवरी 2006 के बीच हुआ हो। आरक्षित वर्गों (SC, ST, PwBD और अन्य तय श्रेणियों) को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। आवेदन फीस की बात करें तो बैंकिंग एसोसिएट के लिए ₹800 और SC/ST/SEBC/PwBD/पूर्व सैनिकों के लिए ₹600 रखी गई है। वहीं PO पद के लिए फीस ₹1,200 है, जबकि SC/ST/SEBC/PwBD उम्मीदवारों के लिए यह ₹1,000 प्लस GST है।
चयन प्रक्रिया (सिलेक्शन प्रोसेस)
दोनों पदों के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग है:
बैंकिंग एसोसिएट (क्लर्क): इसके लिए सिलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा। इसमें कोई अलग से इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- सबसे पहले J&K बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट jkb.bank.in पर जाएं और होमपेज पर दिए गए ‘Careers’ सेक्शन को खोलें।
2. इसके बाद अपने डोमिसाइल और पद (PO या क्लर्क) के हिसाब से संबंधित नोटिफिकेशन और ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
फ्रेशर्स के लिए आखिरी मौका: बैंक में 1,397 पदों पर निकली भर्ती
