Skip to content
Thursday, 26 November 2026
BREAKING
UDAIPUR

हिम्मत सिंह झाला बने उदयपुर के नए जिला प्रमुख, कांग्रेस के 3 सदस्यों ने भाजपा को दिया वोट

उदयपुर। राजनीतिक अटकलों और क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के बीच बुधवार को भाजपा के हिम्मत सिंह झाला उदयपुर के नए जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। उन्होंने जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी लालसिंह झाला को पराजित किया। चुनाव परिणाम में भाजपा को 27 और कांग्रेस को 20 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस के खेमे में क्रॉस वोटिंग हुई।

हिम्मत सिंह झाला बने उदयपुर के नए जिला प्रमुख, कांग्रेस के 3 सदस्यों ने भाजपा को दिया वोट

बुधवार सुबह जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की मौजूदगी में जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा की ओर से हिम्मत सिंह झाला और कांग्रेस की ओर से लालसिंह झाला ने नामांकन दाखिल किया। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना की गई और परिणाम घोषित किया गया।

चुनाव में हिम्मत सिंह झाला को 27 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लालसिंह झाला को 20 वोट प्राप्त हुए। जिला परिषद की कुल 47 सीटों में भाजपा के 24, कांग्रेस के 22 और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) का एक सदस्य है। कांग्रेस को अपने 22 सदस्यों के साथ बीएपी के समर्थन वाले एक वोट सहित कुल 23 वोट मिलने की उम्मीद थी। इसके बावजूद कांग्रेस को केवल 20 वोट मिले। ऐसे में कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग हुई।

चुनाव से पहले भाजपा के जिला परिषद सदस्यों को बस में लाया गया था, जिसमें हिम्मत सिंह झाला भी शामिल थे। वहीं कांग्रेस के सदस्य भी अपने प्रत्याशी लालसिंह झाला के साथ मतदान के लिए पहुंचे थे।

चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी लालसिंह झाला ने कहा कि क्रॉस वोटिंग किसने की, इसका पार्टी स्तर पर पता लगाया जाएगा।

हिम्मत सिंह झाला बने उदयपुर के नए जिला प्रमुख, कांग्रेस के 3 सदस्यों ने भाजपा को दिया वोट

Share