Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
UDAIPUR

उदयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ा एक्शन: 28 सिलेंडर जब्त, तीन युवक हिरासत में

Illegal Refilling उदयपुर, 25 नवंबर (उदयपुर किरण): उदयपुर में सवीना थाना पुलिस ने मंगलवार रात अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने पांच दुकानों पर छापा मारकर 28 गैस सिलेंडर जब्त किए और तीन युवकों को हिरासत में लिया है.

थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई.

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच अलग-अलग दुकानों से गैस सिलेंडर, रिफिलिंग के उपकरण, तौलने वाली मशीनें (कांटा) और अन्य सामान जब्त किया.

अवैध रिफिलिंग के मामले में हिरासत में लिए गए तीन युवकों की पहचान जसवंत सिंह, रणजीत सिंह राव और देवीलाल गाडरी के रूप में हुई है.

मोहन गुर्जर की भूमिका की जांच जारी

पूछताछ के दौरान इस मामले में मोहन गुर्जर की कथित भूमिका भी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

थानाधिकारी ने कहा कि अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. पुलिस के मुताबिक, घरेलू एलपीजी सिलेंडर का गलत इस्तेमाल कर अवैध रिफिलिंग की जा रही थी, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था.

उदयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ा एक्शन: 28 सिलेंडर जब्त, तीन युवक हिरासत में

Share