Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसएसपी ने कराया जिले में सघन वाहन जाँच

वाहन जाँच
वाहन जाँच
वाहन जाँच

सारण, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में जिले भर में एक सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

इस व्यापक अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ करना अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और जिले के आम नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्वयं शहर के कई प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर वाहन जांच की निगरानी की।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के साथ- साथ विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जाँच करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर उपस्थित संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश देते हुए, एसएसपी सारण ने पूरी सतर्कता बरतने पर बल दिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वाहन जांच के दौरान आम जनता के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखा जाए और जांच प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो। सारण पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से जिले के सभी नागरिकों से पूर्ण सहयोग की अपील की है।

पुलिस ने अनुरोध किया है कि सभी वाहन चालक जांच के दौरान अपने आवश्यक कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सघन वाहन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा जिसका उद्देश्य एक सुरक्षित और अपराध-मुक्त सारण का निर्माण करना है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *