Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
AUTOMOBILE

मारुति सुजुकी ने फ्रोंक्स एसयूवी के दाम ₹5,000 बढ़ाए

उदयपुर, 25 नवंबर: मारुति सुजुकी ने नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली अपनी पॉपुलर एसयूवी फ्रोंक्स (Fronx) की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। इस गाड़ी को खरीदना अब ₹5,000 महंगा हो गया है। कंपनी ने 1.2L नॉर्मल पेट्रोल-मैनुअल वाले सिग्मा वेरिएंट में सबसे ज्यादा 0.72% की बढ़ोतरी की है। इसी पावरट्रेन वाले डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट की कीमतों में भी ₹5,000 का इजाफा किया गया है। इसके अलावा 1.2L नॉर्मल पेट्रोल-ऑटो (AMT), 1.2L नॉर्मल सीएनजी-मैनुअल, 1.0L टर्बो पेट्रोल-मैनुअल और 1.0L टर्बो पेट्रोल-ऑटो (TC) पावरट्रेन वाले सभी वेरिएंट्स के दाम ₹5,000 बढ़ा दिए गए हैं। कुल मिलाकर, सभी वेरिएंट्स पर एक जैसी कीमत बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब फ्रोंक्स की नई एक्स-शोरूम कीमत ₹6.95 लाख से ₹11.94 लाख के बीच हो गई है।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की नई एक्स-शोरूम कीमतें
1.2L नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल
वेरिएंट पुरानी कीमत बढ़ोतरी नई कीमत बदलाव %
सिग्मा रु. 6,89,900 रु. 5,000 रु. 6,94,900 0.72%
डेल्टा रु. 7,74,900 रु. 5,000 रु. 7,79,900 0.65%
डेल्टा प्लस रु. 8,14,500 रु. 5,000 रु. 8,19,500 0.61%
1.2L नॉर्मल पेट्रोल ऑटो (AMT)
वेरिएंट पुरानी कीमत बढ़ोतरी नई कीमत बदलाव %
डेल्टा रु. 8,24,900 रु. 5,000 रु. 8,29,900 0.61%
डेल्टा प्लस रु. 8,64,500 रु. 5,000 रु. 8,69,500 0.58%
1.2L नॉर्मल सीएनजी मैनुअल
वेरिएंट पुरानी कीमत बढ़ोतरी नई कीमत बदलाव %
सिग्मा रु. 7,93,900 रु. 5,000 रु. 7,98,900 0.63%
डेल्टा रु. 8,73,900 रु. 5,000 रु. 8,78,900 0.57%
1.0L टर्बो पेट्रोल मैनुअल
वेरिएंट पुरानी कीमत बढ़ोतरी नई कीमत बदलाव %
डेल्टा प्लस रु. 8,96,900 रु. 5,000 रु. 9,01,900 0.56%
जीटा रु. 9,75,900 रु. 5,000 रु. 9,80,900 0.51%
अल्फा रु. 10,60,900 रु. 5,000 रु. 10,65,900 0.47%
1.0L टर्बो पेट्रोल ऑटो (TC)
वेरिएंट पुरानी कीमत बढ़ोतरी नई कीमत बदलाव %
जीटा रु. 11,03,900 रु. 5,000 रु. 11,08,900 0.45%
अल्फा रु. 11,88,900 रु. 5,000 रु. 11,93,900 0.42%

मारुति फ्रोंक्स की नई एक्स-शोरूम कीमतों की बात करें तो, 1.2L नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल में सिग्मा वेरिएंट की कीमत अब ₹6,94,900, डेल्टा वेरिएंट की ₹7,79,900 और डेल्टा प्लस वेरिएंट की ₹8,19,500 हो गई है। वहीं 1.2L नॉर्मल पेट्रोल ऑटो (AMT) में डेल्टा वेरिएंट की कीमत ₹8,29,900 और डेल्टा प्लस की ₹8,69,500 है। 1.2L नॉर्मल सीएनजी मैनुअल के सिग्मा वेरिएंट के दाम ₹7,98,900 और डेल्टा वेरिएंट के ₹8,78,900 हो गए हैं। इसके अलावा 1.0L टर्बो पेट्रोल मैनुअल में डेल्टा प्लस वेरिएंट ₹9,01,900, जीटा वेरिएंट ₹9,80,900 और अल्फा वेरिएंट ₹10,65,900 का हो गया है। 1.0L टर्बो पेट्रोल ऑटो (TC) में जीटा वेरिएंट की कीमत ₹11,08,900 और अल्फा वेरिएंट की कीमत ₹11,93,900 तय की गई है।

मारुति फ्रोंक्स में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इनमें हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर, वायरलेस चार्जर और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कलर्ड एमआईडी (MID), हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट्स, फास्ट यूएसबी चार्जिंग पॉइंट, कनेक्टेड कार फीचर्स और रियरव्यू कैमरा भी दिया गया है। गाड़ी में 9-इंच का टचस्क्रीन भी मिलता है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।

सेफ्टी फीचर्स के मामले में मारुति फ्रोंक्स में 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, 3-पॉइंट ईएलआर सीट बेल्ट्स, रियर डिफॉगर, एंटी-थेफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम और आईएसओफिक्स (ISOFIX) चाइल्ड सीट माउंट्स मिलते हैं। साथ ही इसमें ईबीडी के साथ एबीएस, ईएसपी, रियर पार्किंग सेंसर्स, लोड-लिमिटर सीटबेल्ट प्री-टेंशनर, सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम और स्पीड अलर्ट जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम (IRVM) भी दिया गया है।

मारुति सुजुकी ने फ्रोंक्स एसयूवी के दाम ₹5,000 बढ़ाए

Share